आगरालीक्स …..आगरा में मौसम में आए बदलाव और वातावरण में गुलाल, परागकण के कारण सांस रोगियों को परेशानी हो रही है, अस्थमा अटैक के मरीज बढ़ गए हैं। अस्पतालों में मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।

आगरा का मौसम लगातार बदल रहा है, बादल छाने के साथ ही ठंडी हवा चल रही है और होली पर बारिश भी हुई। इस मौसम में वातावरण में एलर्जन बढ़ जाते हैं, परागकण वातावरण में बढ़ने से सांस लेने ये सांस नलिकाओं में पहुंचकर सूजन कर देते हैं। इससे पहले से जिन मरीजों को सांस की समस्या है, अस्थमा और सीओपीडी है उनकी सांस उखड़ रही है। मरीजों को अस्थमा अटैक पड़ रहा है।
अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीज
अस्थमा अटैक पड़ने पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अभी ऐसा ही मौसम रहेगा, इससे सांस संबंधी बीमारियां और बढ़ सकती है। जिन लोगों को सर्दी जुकाम और बुखार है उन्हें मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है।