Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Cultural programs in Agra on the birth anniversary of Bharata Muni# agranews
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

Cultural programs in Agra on the birth anniversary of Bharata Muni# agranews

178

आगरालीक्स…आगरा में नाट्यशास्त्र के प्रणेता भरत मुनि की जयंती पर बिखरी भारतीय संस्कृति की इंद्रधनुषी छटा.. 100 कलाकारों ने किया गायन, वादन

संस्कार भारती की रामबाग समिति के तत्वावधान में रविवार को यमुना ब्रिज स्थित श्यामलाल सरस्वती विद्या मंदिर में पंचम वेद के रूप में माने जाने वाले नाट्यशास्त्र के प्रणेता भरत मुनि की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।
संस्कार भारती की 10 क्षेत्रीय समितियों के 100 कलाकारों ने गायन, वादन, अभिनय और लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति की ऐसी इंद्रधनुषी छटा बिखेरी कि सब लोग भाव विभोर हो गए। कलाकारों का निर्देशन प्रो. नीलू शर्मा, रूपा गुप्ता, डॉ. गौतम तिवारी, राजीव शर्मा, श्यामवीर सिंह, यतेंद्र सोलंकी, नितिन गुप्ता, शिवाली, ताहिर सिद्दीकी, गौरी, नयना जैन और हरीश अग्रवाल ने किया। समारोह में उमाशंकर मिश्रा को नाट्य कर्मी के रूप में सम्मानित किया गया।

ये रहे शामिल
समारोह का संचालन संस्कार भारती के अखिल भारतीय साहित्य प्रमुख राज बहादुर सिंह राज, नूतन अग्रवाल ज्योति और विकास बेरी ने किया।
संस्कार भारती के संस्थापक पद्म योगेंद्र दा का सान्निध्य रहा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बांकेलाल गौड़ मुख्य वक्ता और केंद्रीय संस्थान की निदेशक प्रो. बीना शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। प्रमुख चिकित्सक डॉ. पंकज नगायच ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, हरिमोहन सिंह कोठिया, आलोक आर्य, आशीष अग्रवाल, भी मौजूद थे।

इन्होंने किया स्वागत..
एसके मिश्रा, ग्या प्रसाद शर्मा, विजय वीर सिंह सिकरवार, सुरेश कुमार, श्री चंद वर्मा, डॉ. गंभीर सिंह सिकरवार, मलखान सिंह तोमर, अजय अवस्थी, राम अवतार यादव, राजेंद्र गोयल, लक्ष्मीकांत और डॉक्टर यशोधरा यादव यशो ने अतिथियों का स्वागत किया।

मानवता बची रहना ज़रूरी..
समारोह की मुख्य अतिथि और केंद्रीय हिंदी संस्थान की निदेशक प्रो. बीना शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन के नाटक में सुख-दुख के दृश्य तो आते जाते रहेंगे किंतु हमारी मानवता और का बचे रहना बेहद ज़रूरी है।

सभी कला रूपों का आधार है नाट्यशास्त्र
समारोह के मुख्य वक्ता और संस्कार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बांकेलाल गौड़ ने कहा कि भरतमुनि का नाट्यशास्त्र सभी कला रूपों का आधार है। इसके 6000 छंदों में मंच डिजाइन, संगीत, नृत्य, भावना, सौंदर्य अभिव्यक्ति और श्रृंगार सहित रंगमंच का हर पहलू शामिल है।

अवसाद को दूर करता है नाटक..
समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख चिकित्सक डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि नाटक अवसाद, अकेलेपन और तनाव को दूर करता है। समाज को स्वस्थ और राष्ट्र को सबल बनाने में नाटकों की प्रमुख भूमिका रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

टॉप न्यूज़

Agr Live News: Children watch mobile phones all day and play games on them, then only their parents are to blame for this…#agranews

आगरालीक्स…बच्चे सारा दिन मोबाइल देखते हैं, उनमें गेम खेलते हैं तो इसके...

error: Content is protected !!