आगरालीक्स …(Agra News 24th May) आगरा में कोरोना कर्फ्यू में अब 31 मई तक बाजार बंद है, आनलाइन कारोबार जारी है। वर्चुअल शापिंग से लेकर खाने की होम डिलीवरी हो रही है। दुकानें खुलने का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आगरा में कोरोना कर्फ्यू 24 मई सुबह सात बजे तक लगाया गया था, इसे बढाकर 31 मई सुबह सात बजे तक कर दिया गया है। बाजार बंद हैं, इससे कारोबारी परेशान हैं और जिन लोगों को सामान खरीदना है वह भी परेशान है।
सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी दुकान
डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि कर्फ्यू में आगरा में दैनिक उपयोग की दुकानें सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगी। अन्य दुकानें बंद रहेंगी, डेयरी सुबह और शाम को खुलेंगी। मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।
आनलाइन बिजनेस पर नजर
लंबे समय से कर्फ्यू चलने के बाद कारोबारियों ने भी बदलाव किया है, अब आनलाइन कारोबार पर नजर है। अलग अलग तरीके और प्लेटफार्म से लोगों को सामान खरीदने का आफर दिया जा रहा है।
कपडों के लिए वर्चुअल शापिंग
कपडों की खरीदारी के लिए बडे शोरूम वर्चुअल शापिंग करा रहे हैं। इसके लिए वाटस एप नंबर जारी किए गए, इन नंबर पर फोन कर वर्चुअल शापिंग कर सकते हैं।