Monday , 24 February 2025
Home टॉप न्यूज़ Current came in tent to welcome MLA in AGra, death of young man#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Current came in tent to welcome MLA in AGra, death of young man#agranews

आगरालीक्स…(19 July 2021 Agra News) आगरा में विधायक के स्वागत को लग रहा था टैंट. टैंट में हाइटेंशन लाइन से आया करंट और युवक की हो गई मौत. हंगामा

थाना डौकी का मामला
थाना डौकी के गांव कुंवरगढ़ में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। वह विधायक के स्वागत समारोह के लिए टैंट लगा रहा था, तभी हादसा हुआ। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हंगामा किया। थाना पुलिस के समझाने पर लोग माने।
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि गांव में विधायक का स्वागत समारोह होना था। इसीलिए सुबह से ही वहां तैयारियां जोरों पर थीं। टैंट लगाया जा रहा था। इसमें मजदूर काम कर रहे थे। सुबह करीब 11 बजे नीरज उर्फ नीरू पुत्र सियाराम निवासी नगला केशो, थाना डौकी टैंट लगा रहा था। तभी पाइप वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। पाइप में आए करंट की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख वहां हड़कंप मच गया। भगदड़ मच गई। आसपास के लोग आ गए। लोगों के मुताबिक, मृतक की उम्र 17 साल है। वह टैंट लगाने का काम करता है।हादसे के बाद लोगों ने हंगामा किया। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर थाना डौकी पुलिस पहुंच गई। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि कुछ लोग थाने पहुंच गए। वहां भी पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Today weather forecast of Agra#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 27 फरवरी से बदलेगा मौसम, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News : All News Papers review 24th February 2025#Agra

आगरालीक्स… Agra News : 24 फरवरी का प्रेस रिव्यू पाकिस्तान से आठ...

बिगलीक्स

Agra News Video : UP will be One trillion economy state says CM Yogi in Unicorn conclave in Agra #Agra

आगरालीक्स ..वीडियो …Agra News : आगरा में स्टार्टअप यूनिकॉर्न कान्क्लेव में सीएम...

कुंभ 2025बिगलीक्स

Pragraj News : Huge crowd of devotees & Jam last week end of Mahakumbh#Pragraj

प्रयागराजलीक्स…Pragraj News : महाकुंभ के आखिरी वीकएंड पर भीषण जाम, संगम के...

error: Content is protected !!