आगरालीक्स.. आगरा में बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश में घूम रहे हैं, पब्लिक सेक्टर की कंपनी अमूल, इंडिगो, जीयो, बीएचईएल में पैसे लेकर नौकरी लगवाने वाला गिरोह पकडा, 15 से 35 हजार रुपये प्रति कैंडीडेट लेने के बाद गैंग गायब हो जाता था, ठगी के शिकार युवकों ने साइबर सेल में शिकायत की, आगरा साइबर सेल ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य अरेस्ट कर लिए हैं।