आगरालीक्स.. आगरा के एक बडे हास्पिटल के आईसीयू में आग, आईसीयू में आग आग लगने से अफरा तफरी मच गई, लेकिन जिस समय आईसीयू में आग लगी, उस समय आईसीयू में कोई मरीज नहीं था।

आगरा के दीवानी चौराहे पर लोटस हॉस्पिटल है, यहां सोमवार रात को आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, आईसीयू में कोई मरीज नहीं था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर कर्मचारियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, आईसीयू में आग लगने पर ऐहतियातन वार्ड से मरीजों को बाहर निकाला गया, दमकल की गाडी पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अजय कौशल का मीडिया से कहना है कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, कोई नुकसान नहीं हुआ है, धुआं भरने से लोग दहशत में आ गए थे।