Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Cyber cell, Agra recover Rs 26 Lakh from criminals, 120 complaint registered
बिगलीक्स

Cyber cell, Agra recover Rs 26 Lakh from criminals, 120 complaint registered

105

आगरालीक्स ….आगरा साइबर सेल की बडी उपलब्धि है, एटीएम और साइबर फ्रॉड के शिकार बने लोगों के 26 लाख रुपये वापस मिले, इसमें डॉक्टर से लेकर सेना के जवान के पैसे उनके एकाउंट में लौट आए हैं, आप भी साइबर फ्राड का शिकार होने के बाद साइबर सेल में शिकायत कर सकते हैं। जिससे आपके पैसे वापस मिल सकें।
आगरा की साइबर सेल अच्छा काम कर रही है। पिछले दिनों एसएन के एक डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराई, उनका एटीएम अपडेट करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने एकाउंट से 16 हजार रुपये निकाल लिए, उन्होंने एमएम गेट में शिकायत की, यहां से साइबर सेल को मामला रेफर कर दिया गया, डॉक्टर के एकाउंट में पैसे वापस आ गए हैं। दूसरा मामला एक सेना के जवान से जुडा हुआ है, इनका भी एटीएम अपडेट करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने एकाउंट हैक कर लिया और 40 हजार रुपये निकाल लिए। थाना सदर से मामला साइबर सेल में पहुंचा, सेना के जवान के एकाउंट में 40 हजार रुपये वापस आ गए हैं।
साइबर सेल द्वारा कराए जा रहे पैसे वापस
साइबर अपराधी एकाउंट से आॅनलाइन पैसे वॉलेट या किसी एकाउंट में ट्रांसफर कर देते हैं, साइबर सेल में तुरंत शिकायत करने के बाद टीम सक्रिय होती है, यह देखती है कि पैसा कहां ट्रांसफर हुआ है। यह पैसा जिस वॉलेट और बैंक के एकाउंट में ट्रांसफर होता है उसे होल्ड पर लगवा देते हैं, जिससे कैश न निकाला जा सके। इसके बाद बैंक को साइबर फ्रॉड की शिकायत सहित संबंधित दस्तावेज भेजे जाते हैं, तीन से चार महीने में बैंक पीडित के एकाउंट में कैश वापस कर देती हैं।
120 शिकायत दर्ज
जनवरी से अभी तक साइबर सेल में 120 शिकायतें दर्ज हुई हैं, इसमें अधिकांश शिकायत एटीएम का कोड हासिल करने के बाद पैसे ट्रांसफर करने की हैं, इन मामलों में जितनी जल्दी शिकायत हो जाती है, टीम उतनी जल्दी कैश वापस कराने के प्रयास में जुट रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

बिगलीक्स

Agra Weather: Heatwave Sweeps Through During the Day as Temperatures Hit 43 Degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी ने किया बेहाल. 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के...

बिगलीक्स

Breaking: Tragic Accident at Raja Ki Mandi Crossing: Woman Riding Activa Dies After Being Hit by a Crane…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो…आगरा के राजा की मंडी क्रॉसिंग पर दर्दनाक एक्सीडेंट. क्रेन की...

error: Content is protected !!