आगरालीक्स…(7 February 2022 Agra News) आगरा में सपा प्रत्याशी पं. ज्ञानेंद्र गौतम के समर्थन में निकली साइकिल रैली. देखें फोटोज
आवास विकास सेक्टर में निकली साइकिल रैली
सोमवार को समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी पंडित ज्ञानेंद्र गौतम के नेतृत्व आगरा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के संयुक्त नेतृत्व में साइकिल रैली आवास विकास सेक्टर 5 से शुरू होकर सेक्टर 16 पर तक निकाली गई. रैली में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया. साफा पहनाकर पंडित ज्ञानेंद्र गौतम व चौधरी वाजिद निसार का स्वागत हुआ.

साइकिल रैली में उत्तरी विधानसभा के अध्यक्ष सचिन शर्मा, यूथ बिग्रेड के पूर्व महानगर अध्यक्ष अनूप यादव, पार्षद संजीव सिकरवार, पार्षद शरीफ मोहम्मद, शहर महासचिव पवन गुप्ता, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, शहर कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष सोमेश गुप्ता, प. रवि शर्मा, पं. मदन मोहन शर्मा, पदम यादव, संदीप यादव, पवन यादव, डिंपी यादव, विनय यादव, चेतन पाठक, जीतू चौधरी, कलुआ पंडित, विपुल शर्मा, चिंटू चौधरी आदि लोग मौजूद थे.


