Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Cyclone Biparjoy may wreak havoc in Gujarat today, 75 thousand people evacuated, alert in eight states, Dwarkadhish temple closed
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Cyclone Biparjoy may wreak havoc in Gujarat today, 75 thousand people evacuated, alert in eight states, Dwarkadhish temple closed

113

नईदिल्लीलीक्स… चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के आज तबाही मचाने की आशंका। खतरे वाले इलाको से 75 हजार लोग हटाए। आठ राज्यों में अलर्ट। देखें तस्वीरें…

दिलों की धड़कने हो गई हैं तेज

गुजरात की ओर बढ़ते चक्रवाती तूफान का एक नजारा।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है लोगों की दिलों की धड़कन तेज होती जा रही है। तूफान के आज गुजरात के टकराने से भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है।

गुजरात के द्वारिकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है।

गुजरात के 442 गांवों को ज्यादा खतरा

इसी के मद्देनजर गुजरात के 442 गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। निचले इलाके के इन इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है।

125 से 150 किमी की स्पीड होगी तूफान की

गुजरात में तूफान प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री के पैकेट बनाने का काम जोरों से चल रह है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बिपरजॉय कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह पर लैंडफॉल करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज शाम तक जब तूफान तट से टकराएगा और उस समय इसकी स्पीड 125 से लेकर 150 किलोमीटर तक होगी। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात

जब कराची और मांडवी के बीच तट को पार करेगा तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा रह सकती है। ये गति एक वीएससीएस (बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान) की गति है। इसके प्रभाव के कारण नुकसान हो सकता है। आज पूरे दिन समुद्र में ऐसी(ऊंची लहरें) ही स्थिति रहेगी।

द्वारकाधीश मंदिर आज बंद

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है।

द्वारका में भारी बारिश की आशंका

द्वारका में आज अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है। कच्छ के कलेक्टर अमित अरोड़ा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज शाम 4-5 बजे के बीच लैंडफॉल करेगा। जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। 47000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!