
दिल्ली से भोपाल जा रही दक्षिण एक्सप्रेस में बुधवार देर रात को बदमाशों ने मथुरा से आगरा के बीच में लूटपाट की। ट्रेन के मथुरा स्टेशन से निकलते ही नकाबपोश बदमाशों ने एसी कोच संख्या दो में लूटपाट शुरू कर दी। भोपाल निवासी विमल और उनके परिजनों से मारपीट करने के बाद नगदी, आभूषण सहित अन्य सामान लूट लिया । लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। इस मामले में झांसी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Leave a comment