Friday , 5 December 2025
Home agraleaks Doctor caught in Female foeticide, NSA imposed
agraleaks

Doctor caught in Female foeticide, NSA imposed

se
आगरालीक्स…… महिला पुलिसकर्मियों को भ्रूण की जांच कराने के लिए अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भेजकर स्टिंग आॅपरेशन किया गया। स्टिंग में डॉक्टर, उनके साथी और दलाल फंस गए। भ्रूण हत्या मामले में मेरठ एक डॉक्टर के साथ उसके साथी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है।
हरियाणा में भ्रूण लिंग जांच पर पाबंदी होने के पर दलाल महिलाओं की मेरठ के सेंटरों पर भ्रूण की जांच करा रहे हैं। गर्भस्थ शिशु कन्या होने पर गर्भपात कराया जा रहा है। इसी सूचना पर पानीपत के सीएमओ ने सात जुलाई 2015 को मेरठ के मलियाना में स्टिंग किया था। दो महिला पुलिसकर्मियों को भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए भेजा गया था। स्टिंग के बाद मेरठ पुलिस की मदद से हरियाणा की टीम ने मलियाना स्थित आरडी डायग्नोसिस व अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिक डा. संजय अग्रवाल व उनके कर्मचारी पुष्पेंद्र निवासी बागपत और दलाल बंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस-प्रशासन की रिपोर्ट के बाद शासन ने डाक्टर संजय अग्रवाल व पुष्पेंद्र पर रासुका लगा दी। इस पूरे प्रकरण में हरियाणा सरकार को भी सूचना दी गई है।

रासुका के गिरफ्तारी
कानून के तहत आरोपी को पहले तीन महीने के लिए गिरफ्तार किया जा सकता है। फिर, आवश्यकतानुसार, तीन-तीन महीने के लिए गिरफ्तारी की अवधि बढ़ाई जा सकती है। एकबार में तीन महीने से अधिक की अवधि नहीं बढ़ाई जा सकती है। अगर, किसी अधिकारी ने ये गिरफ्तारी की हो तो उसे राज्य सरकार को बताना होता है कि उसने किस आधार पर ये गिरफ्तारी की है। जब तक राज्य सरकार इस गिरफ्तारी का अनुमोदन नहीं कर दे, तब तक यह गिरफ्तारी बारह दिन से ज्यादा समय तक नहीं हो सकती है। अगर यह अधिकारी पांच से दस दिन में जवाब दाखिल करता है तो इस अवधि को बारह की जगह पंद्रह दिन की जा सकती है। अगर रिपोर्ट को राज्य सरकार स्वीकृत कर देती है तो इसे सात दिनों के भीतर केंद्र सरकार को भेजना होता है। इसमें इस बात का जिक्र करना आवश्यक है कि किस आधार पर यह आदेश जारी किया गया और राज्य सरकार का इसपर क्या विचार है और यह आदेश क्यों जरूरी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

agraleaks

Agra News: The proclamation of ‘Janata Raja’ resonated in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गूंजा ‘जाणता राजा’ का उद्घोष: कोविंद ने की तारीफ, 200...

error: Content is protected !!