आगरालीक्स.. आगरा में मां दुर्गा की भक्ति में भक्त लीन हैं, डांडिया के साथ ही मां का जयकारा गूंज रहा है। बल्केश्वर में आयोजित पांच दिवसीय दुर्गाउत्सव में भक्ति भाव के साथ एकता के रंग भी नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां बंगाली विदि विधान के साथ माता का पूजन किया गया वहीं गुजराती नृत्य डांडिया की मस्ती में बंगाली भक्त खूब झूमें। बुधवार को संध्या आरती के उपरान्त युगल धुनुची नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

कलकत्ता के आदिनाथ भट्टाचार्य ने बल्केश्वर में सजे माता रानी के बंगाली पंडाल (श्रीश्री सर्वजननी दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित) में सप्तनी की पूजा विधि विधान के साथ कराई। उसके उपरान्त माता को पुष्पांजली अर्पित कर प्रसाद विरण किया गया। दोपहर में बच्चों, महिलाओं व पुरुषों के लिए पांच विभिन्न वर्गों में नींबू चम्ममच व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का परिवार सहित बंगाली समाज के लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। संध्या आरती के बाद हुआ डांडिया जो भारत की दो संस्कृतियों के बीच बंधी प्रेम की मधुर डोर का संदेश दे रहा था।
बुधवार को संध्या आरती के बाद शाम 8 बजे से बंगाल के युगल धुनुची नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष एससी जैना, एसके चक्रवर्ती, सचिव तपन कुमार डे, अतनु चटर्जी, शांतनु चक्रवर्ती, चंदना चक्रवर्ती, बीके मलिक, देवजीत चक्रवर्ती, प्रसन्ना भट्टाचार्य, आशीष चौधरी, सुबीर सरकार, ऋषि अग्रवाल आदि मौजूद थे।