आगरालीक्स… आगरा में डैजलिंग एग्जीबिशन का आयोजन 24 जुलाई को, देशभर के लगेंगे स्ट़ॉल।
सुबह दस बजे गणेश पूजन से उद्घाटन
एग्जीबिशन की आयोजक नीतू धनवानी और अर्णिमा भार्गव ने बताया कि एग्जीबिशन की थीम राखी और तीज है। एग्जीबिशन का उद्घाटन सुबह दस बजे होटल पीएल पैलेस संजय प्लेस में बबीता चौहान और सरोज प्रशांत द्वारा गणेश पूजन से की किया जाएगा।
घरों में रहकर व्यवसाय करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन देना इसका उद्देश्य महिलाएं जो अपने घरों में रहकर व्यवसाय कर रही है, उन्हें प्लेटफार्म देना है। यहां एक ही छत के नीचे देशभर के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें फैशन, ज्वेलरी, मेकअप, किचनवेयर, फुटवियर सब तरह की चीज़े उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में मंजू मित्तल, कोमिला, बीना पोतदार, कुसुम महाजन, कुसुम, राजश्री मिश्रा सहयोग कर रही हैं।