आगरालीक्स…Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 1.30 लाख माक्र्सशीट और डिग्री तैयार कराई गईं, इन्हें दीक्षा समारोह में दिया जाएगा। ( DBRAU, Agra : 1.30 Lakh Degree & Marksheet for students )
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि स्नातक में 2021 में सेमेस्टर प्रणाली से परीक्षा शुरू की गई थी, पहली बार स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के मेधावियों को मेडल मिलेंगे। वार्षिक प्रणामी में स्नातक प्रथम वर्ष की अंकतालिका में प्रथम वर्ष, द्वितीय और तृतीय वर्ष के प्राप्तांक दर्ज किए जाते थे। सेमेस्टर प्रणामी में वर्ष में दो परीक्षा हो रहीं हैं। ऐसे में अंकतालिका में छह सेमेस्टर के अंक दर्ज किए जाएंगे।
वहीं, डिग्री में अभी तक हिंदी और अंग्रेजी में छात्र का नाम सहित अन्य ब्योरा दर्ज किया जाता था। अंग्रेजी से हिंदी में नाम बदलने में गड़बड़ी के बाद डिग्री में अंग्रेजी में ही नाम सहित अन्य ब्योरा दर्ज किया जाएगा।