आगरालीक्स… आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि बीएड के बैच 2022-24 प्रथम वर्ष और बैच 2021-23 के द्वितीय वर्ष की पुनः परीक्षा कल यानी 30 अप्रैल से होंगी। परीक्षा के लिए आगरा मंडल में छह नोडल केन्द्र बनाए गए हैं।
विवि बीएड के दो सत्रों के री-एग्जाम कराएगा। परीक्षा 30 अप्रैल से 11 मई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार परीक्षा के लिए आगरा में बीएड प्रथम वर्ष के लिए सेंट जॉन्स कॉलेज और बीएड द्वितीय वर्ष के लिए बीवीआरआई, बिचपुरी को केन्द्र बनाया गया है।
मथुरा में केआर कॉलेज और आरसीए महाविद्यालय, मैनपुरी में एससीजीडी कॉलेज और शिकोहाबाद में एके कॉलेज को केन्द्र बनाया गया है।