आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षा नामित करने के लिए बनी समिति।
विश्वविद्यालय से संबदृध कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए, एमएससी, एमकॉम की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं मई के तीसरे सप्ताह में होनी है। कालेजों में प्रायोगिक परीक्षा कराने के लिए परीक्षा नामित करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
इस कमेटी के समन्वयक सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह हैं और कमेटी के सदस्यों में डॉ. हेमा पाठक, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. पुष्पेंद्र सिंह और डॉ. धनंजय सिंह हैं।