आगरालीक्स …आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के लिए एक सीट पर दो आवेदन आए हैं, अब प्रवेश परीक्षा होगी। ( DBRAU, Agra : date of PHD entrance Exam declare soon)
विवि ने 10 जून को पीएचडी के लिए आवेदन लेना शुरू किया गया था। विवि 55 विषयों के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराएगा। इसके लिए आवेदन स्वीकार किए गए। विवि ने सत्र 2023-24 के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन लिए हैं। लगभग छह सौ शोध निदेशक के पास उपलब्ध 15 सौ से अधिक सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया को आयोजित किया जाएगा। पहले विवि की ओर से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गयी थी, लेकिन विवि ने इसे बढ़ाकर चार जुलाई कर दिया।
चार जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले आवेदकों प्रक्रिया पूरी करने के लिए छह जुलाई तक का समय दिया गया है। डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह के अनुसार सीटों की तुलना में दो गुने से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। 33 सौ से अधिक आवेदन पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए मिले हैं। जल्द ही परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।