आगरालीक्स…. आगरा में आपके घर के आस पास जलभराव है, गंदगी और गड्ढे हैं तो इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। नगर निगम में पहले दिन 18 कॉल आईं। देखें नंबर ( Agra News : Control room number of Nagar Nigam for water logging, garbage & Potholes)
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने मानसून के मौसम में नागरिकों को होने वाली समस्याओं के प्रति संजीदा हैं। जनसमस्याओं के त्वरित निदान के लिए निगम प्रशासन की ओर से व्हाट्सऐप नंबर जारी कर दिये गये हैं। इन नंबरों पर मैसेज भेज कर कोई भी नागरिक अपनी समस्या का निदान करा सकता है।
इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल
बरसात के मौसम में जलभराव, गंदगी, सड़़क पर गड्ढे आदि जैसी समास्याएं अमूमन लोगों को परेशान करती हैं। यही वजह है कि उक्त जनसमस्याओं के त्वरित निदान के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से व्हाट्सएप नबंर जारी किये गये हैं। जारी किये गये 9068133345 और 8272854914 पर कोई भी नागरिक अपनी समस्याओं जैसे जल भराव,गंदगी का फोटो और अपना मोबाइल नंबर सहित मैसेज भेज कर से नगर निगम प्रशासन को अवगत करा सकता है। ये मोबाइल नबंर सीधे कंट्रोल रुम से संब़द्व कर दिये गये हैं।