आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षा का संभावित कार्यक्रम जारी किया, अभी तक 1.50 लाख् छात्रों के नहीं भरे गए हैं परीक्षा फार्म।
विवि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर होने वाली सम सेमेस्टर परीक्षा के लिए फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया चल रही है। विवि की ओर से फॉर्म भरने के लिए बिना विलंब शुल्क के बैच बनाकर फीस जमा करने के लिए कॉलेजों को पांच मई तक का समय दिया था। ऐसे में अब कॉलेजों को पास सिर्फ एक दिन का समय है। क्योंकि इसके बाद विलंब शुल्क के साथ बैच बनाने के लिए आठ मई तक का समय होगा।
विवि की ओर से प्रति छात्र पांच सौ रुपये विलंब शुल्क निर्धारित किया है। शुल्क जमा करने के बाद 10 मई तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। मगर अभी की स्थिति ऐसी हो गयी है कि 1.40 लाख से अधिक छात्रों को पांच सौ रुपए विलंब शुल्क देना होगा। क्योंकि अभी तक लगभग 60 हजार छात्रों के ही परीक्षा फॉर्म भरे गए हैं। नोडल प्रो. मनु प्रताप के अनुसार लगभग 2.10 लाख छात्रों के फार्म भरे जाने हैं। तीन मई तक 60 हजार छात्रों के फॉर्म भरे जा चुके थे।