आगरालीक्स..( Agra Education News ) आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने कॉलेजों को आंतरिक परीक्षा के अंक दर्ज करने में आ रही समस्या को देखते हुए मॉनिटरिंग सेल गठित की है।
आंबेडकर विवि में सेमेस्टर सिस्टम से परीक्षाएं कराई जा रही हैं, इसमें 40 प्रतिशत अंक वाइवा, प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक परीक्षा के हैं। मगर, कॉलेजों द्वारा अंक विवि को उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इसके चलते परिणाम घोषित नहीं हो पा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के अनुसार, पांच सदस्यीय मॉनिटीरिंग सेल बनाई गई है।
बीबीए, बीसीए का रिजल्ट घेषित
बीबीए, बीसीए सत्र 2023-2024, दिसम्बर 2023 के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।उक्त परीक्षा परिणामों में किसी भी परीक्षार्थी के परिणाम में एमडब्लू नहीं है। परिणाम का अवलोकन विश्वविद्यालय बेवसाइट पर किया जा सकता है।
