आगरालीक्स ….आगरा में एमएड की परीक्षा का रात में नोडल केंद्र बदला, भटकते रहे छात्र। ( DBRAU, Agra : Med Nodal Center change, Student tense )
विश्वविद्यालय ने आरबीएस बीएड फैकल्टी को नोडल केंद्र बनाया था, लेकिन आरबीएस कॉलेज में शिक्षकों कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया हुआ है। इसके चलते विभागाध्यक्ष ने परीक्षा कराने में असहमति जाता दी। आनन -फानन में विश्वविद्यालय ने देर रात को परीक्षा केंद्र बदल दिया।
इसके बाद मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से परीक्षा बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण महाविद्यालय में शुरू कराई गई। परीक्षा से चंद घंटे पहले केंद्र बदलने के चलते छात्र परेशान होते रहे।