आगरालीक्स ….आगरा के आंबेडकर विवि द्वारा सेमेस्टर परीक्षाएं ओएमआर सीट पर कराई जाएगी।

आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षा समिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि रिजल्ट जल्दी घोषित करने के लिए स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर और परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं ओएमआर सीट पर कराई जाएंगी। 100 प्रश्नों में से 75 के जवाब देने होंगे।