आगरालीक्स …आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के कुलसचिव का तबादला, डॉ. राजीव कुमार बनाए गए नए कुलसचिव। उच्च शिक्षा अधिकारी का भी तबादला।

आंबेडकर विवि के कुलसचिव डा. विनोद कुमार सिंह का तबादला लखनऊ विवि कर दिया गया है, वे लखनऊ विवि से ही आगरा आए थे। वहीं, डॉ. रुहेलखंड विवि, बरेली के कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार को आंबेडकर विवि का कुलसचिव बनाया गया है। डॉ. राजीव कुमार आंबेडकर विवि में परीक्षा नियंत्रक के पद पर काम कर चुके हैं।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी का भी तबादला
इसके साथ ही क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. रेखा रानी तिवारी का भी तबादला किया गया, उन्हें मेरठ के राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य बनाया गया। राजेश प्रकाश को उच्च शिक्षा अधिकारी आगरा बनाया गया है वे झांसी में कार्यरत थे।