आगरालीक्स… आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि द्वारा डिग्रियां आनलाइन की जा रही हैं।
कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि विश्वविद्यालय में वर्ष 1998 से पूर्व क वर्षों की 25 हजार से अधिक डिग्रियां वर्षों से कॉलेज संचालकों और विद्यार्थियों की प्रतिक्षा में हैं। कई बार बुलाने के बाद भी न कॉलेज संचालक इन डिग्रियों को लेने आए, न विद्यार्थी। जिन कुछ विद्यार्थियों को अपनी डिग्री की आवश्यकता थी, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से आवेदन करके अपनी डिग्री निकला ली।
वर्षों प्रतिक्षा के बाद भी वितरण की प्रतीक्षा में डिग्रियों के वितरण के लिए विश्वविद्यालय ने नया प्रयास प्रारंभ किया है। वर्षों से रखी उक्त डिग्रियों को डिजिटल प्रिंट लिया जा रहा है, इसके बाद विश्वविद्यालय इन्हें अपने पोर्टल पर अपलोड करेगा, जिससे उक्त वर्षों के विद्यार्थी अपनी डिग्री का विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर आनलाइन सत्यापन कर पाएंगे और उसके बाद विश्वविद्यालय में आवेदन कर उसे आसानी से निकलवा पाएंगे। डिग्रियों को स्कैन कर उन्हें आनलाइन करने के लिए डाटा तैयार करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।