आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में आज से छात्र संघ चुनाव का रंग दिखाई देगा, विवि के जेपी सभागार में अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए प्रत्याशी नामांकन करेंगे, विवि परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
छात्रसंघ चुनाव सत्र 2017 -18 के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा और रात को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके लिए 10 अक्टूबर को विवि के जेपी सभागार में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, महामंत्री, पुस्तकालय सचिव सहित 12 पदों के लिए दोपहर 12 से दो बजे तक नामांकन होगा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर विवि आगरा के छात्रसंघ चुनाव सत्र 2017 -18 के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं।
अध्यक्ष पद हेतु :- अभिषेक मिश्रा (आई. ई. टी)
उपाध्यक्ष पद हेतु :- कृतिका सोलंकी (आई. एस. एस)
महामंत्री पद हेतु :- चंद्रजीत यादव (दाऊ दयाल)
सयुंक्त सचिव पद हेतु :- शैलेन्द्र सिसोदिया (आई. बी.एस)
सपा छात्र सभा ने भी प्रत्याशी किए घोषित
सपा छात्र सभा ने अध्यक्ष पद के लिए नवदीप यादव, उपाध्यक्ष के लिए सौरभ और महामंत्री के लिए आशीष कुमार प्रत्याशी घोषित किए हैं।