आगरालीक्स …आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में छात्र संघ चुनाव 16 अक्टूबर को प्रस्तावित किए गए हैं, एबीवीपी, सपा छात्र सभा और एनएसयूआई को प्रत्याशी जुटाने से लेकर जीत दर्ज करने में पसीने आने लगे हैं। विवि में गतिविधियां तेज हो गई हैं।
एबीवीपी का आज प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय* के अंदर व्याप्त समस्याओं एवं शिक्षण प्रणाली की अनियमितताओं के संदर्भ में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा एवं तत्पश्चात सभी छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं की *कुलपति के साथ समस्याओं को लेकर वार्ता* होगी एवं उनका तत्काल प्रभाव से निराकरण होगा।
प्रदर्शन की प्रमुख मांगें निम्नवत हैं:-
(1)- पुर्नपरीक्षा के नियम में हुए बदलाव में छात्र हितों के सापेक्ष संशोधन किया जाए।
(2)- प्रवेश से वांछित छात्रों के लिए वेब रजिस्ट्रेशन पुन: प्रारंभ किया जाए।
(3)- एजेंसी द्वारा मार्कशीट में की जा रही कमियों के समाधान हेतु व्यवस्था में सुधार किया जाए।
(4)- विश्वविद्यालय में माइग्रेशन सर्टिफिकेट, प्रोवीजनल डिग्री, अॉरजिनल डिग्री के प्राप्त करने के लिए किये गये अॉनलाइन सिस्टम में सुधार किया जाए।
धरने पर बैठे सपा, एनएसयूआई और छात्र नेता
री एग्जाम को लेकर विवि में सपा छात्र सभा, एनएसयूआई और निर्दलीय छात्र नेताओं द्वारा धरना दिया जा रहा है।
2016 में निर्दलीय ने मारी बाजी
.डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी गौरव शर्मा अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए एनएसयू आई के रजत मलिक विजय घोषित हुए हैं। महासचिव पद पर समाजवादी छात्रसभा की लेखारानी विजयी हुई हैं।
गुरुवार को 2193 वोटों में से 1282 वोट डाले गए। मतगणना में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गौरव शर्मा (423) ने एनएसयूआइ के प्रत्याशी दुर्गेश कुमार यादव (277) को 146 वोट से हराया। तीसरे स्थान पर सपा छात्र सभा (महानगर इकाई) के पैनल से शिवम दुबे को 230 वोट मिले। अभाविप की रश्मि को सिर्फ 139 वोट मिले, तो सपा छात्र सभा (जिला इकाई) पैनल से राहुल यादव को 142 और निर्दलीय रवि कुमार को 37 वोट मिले। वहीं, अध्यक्ष पद पर 14 मत (नोटा) खाते में गए। कुल 20 वोट निरस्त हुए। वहीं, छात्र संघ चुनाव में पहली बार नोटा का इस्तेमाल किया गया। कुल वोट का 17 फीसद नोटा और 16 फीसद वोट निरस्त हुए।
उपाध्यक्ष रजत मलिक – एनएसयूआइ
महासचिव लेखा रानी – सपा छात्र सभा (महानगर इकाई)
संयुक्त सचिव – चंद्र मोहन सिंह निर्दलीय
पुस्तकालय सचिव – ललित त्यागी सपा छात्र सभा (जिला इकाई )
—-
विजयी संकाय प्रतिनिधि
कला संकाय सुखदेव कुमार, विज्ञान संकाय जितेंद्र कुमार, अभियांत्रिकी संकाय कुलपदीप सोनकर, प्रबंधन संकाय अथर्व त्रिवेदी, ललित कला संकाय शुभम चौधरी, जैव विज्ञान संकाय आशीष यादव, गृह विज्ञान संकाय शिवाली गुप्ता।