आगरालीक्स..(Agra News 3rd June) आगरा में मछछियों को दान खिलाने के दौरान यमुना में डूबे चचेरे भाईयों के शव मिल गए हैं, 18 घंटे की मशक्कत के बाद यमुना से शव निकाले जा सके।
आगरा के लोहिया नगर बल्केश्वर निवासी ललित और उनका चचेरा भाई विशाल और सौरभ बुधवार को यमुना में मछलियों को दाना डालने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों किनारे पर खडे थे, अचानक से सौरभका पैर िफसल गया, वह यमुना में गिर गया, उसे बचाने के लिए विशाल आगे आया। सौरभ का हाथ पकडा, विशाल भी उसके साथ ही यमुना में गिर गया। ललित के शोर मचाने पर स्थानीय लोग आ गए,लेकिन सौरभ और विशाल यमुना में गहरे पानी में डूब गए, उनका कोई पता नहीं चला।
18 घंटे बाद मिले शव
यमुना में सौरभ और विशाल के शव कीतलाश के लिए गोताखोर लगाए गए लेकिन शव का पता नहीं चला। करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह चचेरे भाईयों के शव मिल गए, उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।