आगरालीक्स .(Agra News 3rd News).आगरा में अनलॉक होते ही बाजारों में भीड है, इसे लेकर सख्ती करने के निर्देश दिए हैं, शाम छह बजे से ही पुलिस बाजार बंद कराने के लिए सक्रिय हो जाएगी। भीड न लगे, इसके लिए बाजारों में पेट्रोलिंग की जाएगी। मास्क की अनिवार्यता और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
सीएम ने दिए सख्त आदेश
आगरा सहित यूपी में एक जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कोरोना के 600 से कम एक्टिव केस वाले जिलों को फिलहाल शासन के आदेश पर अनलॉक कर दिया गया है और सुबह 7 बजे से शाम सात बजे तक ही बाजारों को खोलने की परमीशन दी गई है. रात को 7 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू के आदेश हैं. इसके अलावा सप्ताह में दो दिन यानी शनिवार और रविवार को पूर्ण बंदी के आदेश जारी किए गए हैं. लेकिन अनलॉक के एक दिन बाद ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम के सख्त आदेश हैं कि बाजार की समय से बंदी के लिए शाम 6 बजे से ही इलाके की पुलिस एक्टिव हो जाए. नाइट कर्फ्यू के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए और हर आने—जाने वाले से पूछताछ की जाए. उनका कहना है कि कई जिलों से मास्क न पहनने, बाजारों में भीड़, सोशल डिस्टेसिंग का पालन न होने की जानकारी मिली है, यह किसी के लिए भी अच्छी स्थिति नहीं है. नये आदेशों के लिए उन्होंने सभी जिलों के डीएम को आदेश भी जारी किए हैं.