Friday , 5 June 2026
Home यूपी न्यूज Deepak Agarwal became the state vice president and Manish Agarwal again became the state secretary of Laghu Udyog Bharti…#agranews
यूपी न्यूज

Deepak Agarwal became the state vice president and Manish Agarwal again became the state secretary of Laghu Udyog Bharti…#agranews

477

आगरालीक्स…लघु उद्योग भारती ने घोषित की उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी, आगरा के दीपक अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष और मनीष अग्रवाल फिर बने प्रदेश सचिव

अयोध्या की पावन धरती पर उद्यमिता, नेतृत्व और संगठनात्मक सशक्तिकरण का संगम देखने को मिला, जहां लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश की दो वर्षीय कार्यसमिति की घोषणा के साथ आगरा को एक बार फिर गौरवपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। दीपक अग्रवाल और मनीष अग्रवाल रावी जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं पर संगठन ने पुनः विश्वास जताकर यह संदेश दिया कि निरंतर सेवा, प्रतिबद्धता और नेतृत्व की पहचान कभी अनदेखी नहीं होती।

शनिवार को धार्मिक नगरी अयोध्या में लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक कार्यसमिति बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश भर के 75 जिलों से आए उद्यमियों ने भागीदारी की। बैठक में 2025-26 की दो वर्षीय कार्यसमिति की घोषणा की गई, जिसमें आगरा के दीपक अग्रवाल को उपाध्यक्ष और मनीष अग्रवाल रावी को फिर से प्रदेश सचिव घोषित किया गया। कार्यसमिति ने रविंद्र सिंह (लखनऊ) को प्रदेश अध्यक्ष और अमित अग्रवाल (मुरादाबाद) को महामंत्री घोषित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल दास नंदी और उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। आगरा निवासी दीपक अग्रवाल और मनीष अग्रवाल, दोनों के पूर्व कार्यों, समर्पण और संगठनात्मक दृष्टिकोण की पदाधिकारियों ने खुलकर सराहना की। कार्यक्रम में उद्यमिता संवर्धन, आत्मनिर्भर भारत अभियान, लघु उद्योगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और युवा उद्यमियों को सशक्त करने जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई।

अयोध्या बैठक में आगरा से प्रमुख रूप से पहुंचे जिला महासचिव राजीव बंसल कोषाध्यक्ष संजीव जैन, अपने प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी की घोषणा के साथ राजीव बंसल जी ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि संगठन ने आगरा की दो वरिष्ठ पदाधिकारी को प्रदेश कार्य समिति में रखकर आगरा का सम्मान बढ़ाया है ऐसी स्थिति में औद्योगिक दृष्टिकोण से आगरा का और पक्ष मजबूत होगा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Agra Live News: Agra’s Gram Panchayat Birharu has raised the prestige of the state at the national level…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की एक ऐसी ग्राम पंचायत जिसने नेशनल लेवल पर उत्तर प्रदेश...

यूपी न्यूज

UP ATS arrests 18-year-old youth from Kasganj with links to terrorist organizations!

यूपीलीक्स…यूपी एटीएस ने कासगंज से पकड़ा 18 साल का युवक. आतंकी संगठन...

यूपी न्यूज

UP News: IPS Rajeev Krishna appointed as full-time DGP of UP…#agranews

आगरालीक्स..यूपी के पूर्णकालिक डीजीपी बने आईपीएस राजीव कृष्ण, आगरा में एडीजी और...

यूपी न्यूज

Agra Live News: Eid al-Adha public holiday in Uttar Pradesh, including Agra, now on May 28…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में बकरीद का सार्वजनिक अवकाश अब 28 मई को....

error: Content is protected !!