आगरालीक्स…आगरा में मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट. चार दिन तक बारिश की संभावना. जानें आज का तापमान
आगरा में एक बार फिर से भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग के अनुसार चार दिन तक आगरा में भारी बारिश के आसार हैं और इससे काफी हद तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. गुरुवार को हुई जबर्दस्त बारिश के बाद से ही मौसम बदला हुआ है. उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है और तापमान भी कम हुआ है.मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तामपान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 02/08/25) 33.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 02/08/25) 26.5
Departure from Normal(oC) 0.1