आगरालीक्स…. इस बार दीपावली पर शुभ संयोग बना है, आगरा में दीपावली पूजन का समय अलग अलग है। गुरुवार को शाम 5 बजकर 43 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक प्रदोषकाल रहेगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 27 साल पहले साल 1990 में इसी तरह का संयोग बना था। अमावस्या तिथि, गुरुवार का दिन और चित्रा नक्षत्र तीनों के एक साथ होने का योग काफी कम बनता है। इसके अलावा कई और भी संयोग हैं जिनमें पूजा करने पर लक्ष्मीजी आप पर प्रसन्न रहेंगी।
बता दें कि दीपावली पर इस बार गुरु चित्रा योग है। सात चौघड़िया एक अभिजित मुहूर्त और दो लग्न को मिलाकर कुल 10 शुभ मुहूर्त भी बन रहे हैं। इस बार शाम 5 बजकर 43 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक प्रदोषकाल रहेगा। जिसमें लोग सुख-समृद्धि की कामना से लक्ष्मी, गणेश और कुबेर का पूजन कर सकेंगे। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा शुभ मुहूर्त में ही की जानी चाहिए। इसके साथ ही इस बार पूजा मुहूर्त के कई संयोग बन रहे हैं उसके अनुसार महानिशिता काल मुहूर्त में भी पूजा की जा सकती है। इस काल में शुभ मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से लेकर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। दिवाली के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल से शुरु होगा। प्रदोष काल सूरज के डूबने के बाद से शुरु होगा।
यह है समय
गृहस्थ और व्यापारियों के लिए – 05.56 से 07.31 तक
-व्यापारियों के लिए रात 12.16 से 01.51 तक
लग्न के अनुसार दिवाली सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त
-शाम 6.22 से 8.00 बजे वृषभ लग्न
-रात 7.26 से 9.24 बजे सिंह लग्न
-रात 1.50 से 04.02 बजे तक