आगरालीक्स.. आगरा में दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड है, सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। दीपावली के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
आगरा में बुधवार को दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड उमड पडी है। पुराने बाजार से लेकर एमजी रोड, कमला नगर, राजा की मंडी, सिंधी बाजार, सदर में लोगों की भीड है। शाम होते ही बाजारों में रौनक लौट आई है, लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
सुबह से लेकर रात तक जाम
बाजारों में भीड से जगह जगह जाम लग गया, मदिया कटरा रोड, दिल्ली गेट के साथ ही फव्वारा, किनारी बाजार, बिजली घर सहित कई जगहों पर जाम लगा रहा। जगह जगह जाम में वाहन फंसे रहे।
बाजार में पुलिस फोर्स तैनात
बाजार में भीड होने पर पुलिस पफोर्स तैनात किया गया है, सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बाजारों में पुलिस कर्मी पैदल मार्च कर रहे हैं।