नईदिल्लीलीक्स… दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत। मगर, जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। ( Delhi CM Kejriwal granted interim bail will remain in custody)
अभी बाहर नहीं आ सकेंगे सीएम केजरीवाल
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तथाकथित शराब घोटाले में ईडी द्वारा अरेस्ट कर जेल भेजे गए सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरमि जमानत दे दी, इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने पर सीएम केजरीवाल के वकील ऋषिकेष कुमार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है और धारा 19 और गिरफ्तारी की आवश्यकता का मुद्दा बड़ी बेंच को भेज दिया गया है सीएम केजरीवाल अंदर ही रहेंगे। मगर, सीएम केजरीवाल को अभी हिरासत में रहना होंगा क्योंकि सीबीआई मामले में उनकी जमानत अभी भी लंबित है।