आगरालीक्स ….दिल्ली से लंदन के लिए बस चलाई जा रही है, 70 दिन के बस के सफर में 18 देशों की यात्रा कर सकेंगे। बस टू लंदन इंग्लिश चैनल भी पार करेगी, क्या सुविधाएं होंगी और क्या होगा किराया।
एडवेंचर्स ओवरलैंड कंपनी द्वारा दिल्ली टू लंदन बस सेवा शुरू की जा रही हे। यह बस दिल्ली से चलेगी और 70 दिन का सफर करते हुए लंदन पहुंचेगी, बस करीब 20 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। सितंबर 2022 में दिल्ली टू लंदन बस सेवा शुरू होने की संभावना है।

दिल्ली से लंदन तक दो घंटे में इंग्लिश चैनल पार कर पहुंचेगी बस
दिल्ली टू लंदन बस दिल्ली से चलेगी, दिल्ली से म्यांमार, थाईलैंड, चीन, किर्गिस्तान, उजबेकिस्तान होते हुए फ्रांस तक पहुंचेगी। फ्रांस पहुंचने के बाद लंदन तक पहुंचने के लिए दिल्ली टू लंदन बस इंग्लिश चैनल पार करेगी, इसके लिए फेरी सर्विस की मदद ली जाएगी, इसमें क्रूज की मदद से बस इंग्लिश चैनल पार कर लंदन तक पहुंचेगी। इस पूरी यात्रा में करीब 70 दिन का समय लगेगा और 18 देश से होकर बस गुजरेगी।
ये है किराया और सुविधाएं
दिल्ली टू लंदन बस सेवा में टिकट, वीजा और अलग अलग शहरों में ठहरने की सुविधा भी शामिल है। एक यात्री का किराया करीब 15 लाख रुपये रखा गया है। 20 सीट वाली बस में हर यात्री के लिए अलग से कैबिन होगी, इसमें सोने की भी सुविधा होगी। 18 देशों से बस गुजरेगी और हर देश में यात्रियों को घुमाया भी जाएगा।
पहले भी चल चुकी है दिल्ली से लंदन के बीच बस सेवा
इससे पहले एक ब्रिटिश कंपनी ने 1957 में दिल्ली लंदन कोलकाता के बीच बस सेवा शुरू की थी
सिडनी भारत लंदन के बीच डबल डेकर बस 1976 चल चली लेकिन यह बस पाकिस्तान, ईरान होते हुए जाती थी, वहां के हालात अच्छे न होने पर इसे बंद कर दिया गया था
ट्रायल हो चुका है पूरा
कंपनी ने दिल्ली टू लंदन बस सेवा शुरू करने से पहले हल्के वाहन से रूट का ट्रायल किया, यह ट्रायल सफल रहा है और इस साल सितंबर तक दिल्ली टू लंदन बस सेवा शुरू हो सकती है।