
पुलिस कर्मी से की गाली गलौज
रविवार को ताज में पर्यटकों की अधिक भीड़ थी। पश्चिमी गेट पर प्रवेश लाइन टिकट विंडो तक पहुंच गई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने ताज में सीधे प्रवेश की कोशिश की। ड्यूटी पर तैनात पर्यटन पुलिस के सिपाही जितेंद्र यादव ने उन्हें लाइन में लगने को कहा। इसके बावजूद वह सीधे ताज में प्रवेश करने पर अडे़ रहे। सिपाही ने जब उन्हें सख्ती से रोका तो उन्होंने उसका गिरेबां पकड़ लिया। गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगे। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी तीनों को पकड़कर ताजगंज थाना ले गए। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम अदनान, परवेज, सलमान निवासीगण ओखला, जामिया नगर दिल्ली बताए। सिपाही की तहरीर पर तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी देने व गालीगलौज करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
युवती के बारे में पूछताछ
तीनों युवकों के साथ एक ¨हदू युवती भी ताज देखने आई थी। पुलिस द्वारा जब उसके पिता को फोन किया गया तो उन्होंने युवती के आगरा आने की जानकारी नहीं होने की बात कही। जिसके बाद युवती को थाने में ही रखा गया। पुलिस शाम तक उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही थी।
Leave a comment