आगरालीक्स.. आगरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे के पास नोटबंदी के दौरान 300 करोड़ रुपये के हेरफेर में फंसे बुलियन कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटी का शव कार में मिला है, बेटा घायल है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोटबंदी के दौरान मथुरा के बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल (40) पुत्र दिनेश चंद अग्रवाल निवासी गऊघाट 300 करोड के हेरफेर में फंस गए थे, इसकी जांच चल रही थी। बुधवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट के पास झज्जर अंडरपास में कार मिली, इसमें बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल (40) पुत्र दिनेश चंद अग्रवाल, पत्नी नेहा (36), बेटी धन्या (6) निवासी शव कार में खून से लथपथ मिला, कारोबारी का बेटा 10 साल का शौर्य घायल मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर शौर्य को नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है, शौर्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से आगरा और मथुरा के कारोबारी सन्न हैं।
इमेजनरी फोटो