आगरालीक्स.. आगरा में नए साल पर भीषण जाम में लोग जूझते रहे। ताजमहल पर सैलानियों की भीड़ उमड़ी ,मंदिर और गुरुद्वारे पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा ।लोगों को 1 किलोमीटर चलने के लिए 1 घंटे जाम में फंसना पड़ा ।देर रात तक आगरा के मुख्य बाजारों और हाईवे पर जाम लगा रहा।