Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Dense fog and Cold waves continue running in Agra# agra news
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Dense fog and Cold waves continue running in Agra# agra news

214

आगरालीक्स…आगरा में शूल की तरह चुभ रही हवाएं. चिकित्सक बोले—बच्चों और बुजुर्ग के लिए खतरनाक है मौसम. मौसम विभाग ने भी किया अलर्ट—अगले तीन दिन रहेगी सबसे अधिक ठंड..

सामान्य से छह डिग्री नीचे रहा तापमान
आगरा में पिछले तीन से गलनभरी सर्दी पड़ रही है. ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल है. धूप तो निकल रही है लेकिन ठंडी हवाएं शूल की तरह शरीर में चुभ रही हैं. लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है. शनिवार और रविवार की तरह ही सोमवार को भी सर्दी रही. घर से बाहर फुटपाथ पर रहने वाले लोग आग के सहारे ही नजर आए. इधर जो लोग बाहर निकले वे भी सर्दी में कांपते दिखाई दिए. रविवार की तरह ही सोमवार को अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई. सोमवार को अधिकतम तापमान जहां सामान्य से छह डिग्री नीचे 17.1 नजर आया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 8.1 दर्ज किया गया.

घर में ही रहें बच्चे और बुजुर्ग
चिकित्सकों का कहना है कि ये सर्दी बहुत खतरनाक है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है. ठंडी हवाएं चल रही हैं. ऐसे में उनका घर में ही रहना ज्यादा उचित है. खासकर सुबह और शाम के समय वे घर पर ही रहें. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि वैसे तो सप्ताहभर तक इसी तरह की कंडीशन रहेगी लेकिन अगले तीन दिन यानी 28 जनवरी तक शीतलहर और गलनभरी सर्दी अधिक पड़ेगी.

आने वाले दिनों में ये रहेगा मौसम

26-Jan8.018.0Dense or Very Dense Fog with cold day conditions
27-Jan6.018.0Cold Day
28-Jan7.019.0Dense or Very Dense Fog with cold day conditions
29-Jan7.019.0Cold Wave
30-Jan6.018.0Fog or Mist
31-Jan6.018.0Fog or Mist
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!