Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Deputy CM Keshav Prasad Maurya meet Martyr Wing Commander Prathavi Singh Parents in Agra #agranews
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Deputy CM Keshav Prasad Maurya meet Martyr Wing Commander Prathavi Singh Parents in Agra #agranews

163

आगरालीक्स ….आगरा में हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के पिता से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डीएम और एसएसपी भी पहुंचे। नहीं थम रही अश्रुधारा

सीडीएस बिपिन रावत को लेकर जा रहे हेलीकाप्टर दुर्घटना में आगरा के सरन नगर न्यू आगरा में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के परिजनों से मिलने के लिए गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। यहां शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के पिता सुरेंद्र सिंह और मां सुशीला देवी रहती हैं, उनकी दो बहनें भी आगरा में हैं।


बह रही अश्रुधारा, गमगीन माहौल
कारोबारी सुरेंद्र सिंह के चार बेटी और एक बेटा विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान थे। वे 42 साल के थे, उनकी शादी व्रंदावन से हुई थी, पत्नी कामिनी , 12 साल की बेटी आराध्या और नौ साल का बेटा अभिराज है।दो बच्चे हैं। बेटे के शहीद होने की खबर मिलने के बाद से पिता सुरेंद्र सिंह और मां सुशीला देवी की अश्रुधारा न हीं थम रही है। पूरी कॉलोनी में गमगीन माहौल है। उनके रिश्तेदार भी घर पहुंच गए हैं।

विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान, उनकी पत्नी कामिनी, बेटा और बेटी


डिप्टी सीएम का कार्यक्रम हुआ निरस्त
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को आगरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। हेलीकाप्टर दुर्घटना के चलते कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के घर पहुंचे। उनके पिता सुरेंद्र सिंह को ढांढ़स बंधाया। डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

शाम तक दिल्ली पहुंचेंगे पार्थिव शरीर
सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका, आगरा के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान सहित शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को सुलूर एयरबेस लेकर आया गया है। शाम तक पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Sawan Month start from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास...

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

बिगलीक्स

Agra Weather News: 24.8 MM rain recorded in last 24 hours in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीते 24 घंटे में 24.8 एमएम बारिश हुई,...

error: Content is protected !!