आगरालीक्स ..आज देव दीपावली है, ऐसा माना जाता है कि आज के दिन स्वर्ग से देवी देवता काशी आते हैं और दीपावली मनाते हैं।
मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी के घाटों पर सबसे पहले देवताओं ने दीपावली मनाई थी, उस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरा सुर दानव का अंत किया था। इस दानव से देवता परेशान थे, यही कारण है कि भगवान शिव को त्रिपुरानी भी कहते हैं। दानव त्रिपुरासुर के वध ी सूचना से देवता खुशी से झूम उठे, भगवान शिव की नगरी में आकर देवताओं ने दीए जलाए तभी से इसे देव दीपावली कहा जाने लगा।
दो दिन देव दीपावली
रविवार को दोपहर 12 47 बजे से देव दीपावली शुरू हो गई है, देव दीपावली 30 नवंबर को 2 59 बजे तक रहेगी