Friday , 19 June 2026
Home अध्यात्म Devotthan Ekadashi 2022: Know the importance and worship method of this Ekadashi from astrologer Ashima Sharma
अध्यात्मआगराटॉप न्यूज़

Devotthan Ekadashi 2022: Know the importance and worship method of this Ekadashi from astrologer Ashima Sharma

189

आगरालीक्स…देवोत्थान एकादशी पर जागेंगे श्रीहरि विष्णु. मांगलिक कार्य होंगे शुरू. ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा से जानिए इस एकादशी का महत्व और पूजा विधि

ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा

शुक्रवार यानी कल सुबह से घरों में शंख, घंटा, घड़ियाल की आवाज के साथ उठो देवा, बैठो देवा, आंगुरिया चटकाओ देवा, नई सूत, नई कपास, देव उठाये कार्तिक मास की गूंज सुनाई देगी. ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा का कहना है कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार दुनिया के पालनहार भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार माह शयन के बाद कल जागेंगे. भगवान विष्णु का शयनकाल समाप्त होने के साथ ही विवाह आदि मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाएगी. भगवान हरि विष्णु के जागने के दिन को देवोत्थान एकादशी कहते हैं. वैदिक रीति—रिवाज के अनुसार कातिर्​क मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है. मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान हरि यानी विष्णु क्षीणसगर में शयन को चले जो हैं और कार्तिक शुल्क पक्ष की एकादशी के दिन उठते हैं, इसीलिए इसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है.

भगवान विष्णु के शयनकाल के चार मास में विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं होते हैं. श्री विष्णु के नींद से उठने के साथ ही शुभ तथा मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं. वैदिक काल से इस दिन तुलसीजी के विवाह आयोजन के साथ मंगल कार्य प्रारंभ हो जाते हैं.

पौराणिक कथा
एक समय भगवान नारायण से माता लक्ष्मी जी ने कहा, हे नाथ! आप दिन रात जागा करते हैं और सोते हैं तो लाखों—करोड़ों वर्ष तक सो जाते हैं. इससे समस्त चराचर का नाश हो जाता है. इसलिए आप नियम से प्रतिवर्ष निद्रा लिया करें. इससे मुझे भी कुछ समय के लिए विश्राम करने का समय मिल जाएगा.

देवोत्थान एकादशी व्रत और पूजा विधि
प्रात:काल व्रत का संकल्प लेने के साथ भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए.
घर की सफाई के बाद स्नान आदि से निवृत्त होकर आंगन में भगवान विष्णु के चरणों की आकृति बनाना चाहिए.
एक ओखली में गेरू से चित्र बनाकर फल, मिठाई, बेर, सिंघाड़े, ऋतुफल और गन्ना उस स्थान पर रखकर उसे डलिया से ढांक देना चाहिए.
इस दिन रात में घरों के बाहर और पूजा स्थल पर दीये जलाना चाहिए.
रात के समय परिवार के सभी सदस्यों को भगवान विष्णु समेत सभी देवी—देवताओं का पूजन करना चाहिए.
भगवान को शंख, घंटा आदि बजाकर उठो देवा, बैठो देवा, आंगुरिया चटकाओ देवा, नई सूत, नई कपास, देव उठाए कार्तिक मास, गाना चाहिए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Saturday, 20 June 2026

आगरालीक्स…20 जून शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at Radha Krishna Mandir, Lawyers Colony, Agra

आगरालीक्स…आजकल घूमने और समय बिताने के लिए लोग जा रहे तीर्थ स्थल…तीर्थ...

आगरा

Agra Live News: Farmers sat in front of the car of Minister-in-charge Bhupendra Singh in Agra…#agranews

आगरालीक्स…मंत्री जी आलू ने कंगाल कर दिया है…आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र...

आगरा

Agra Live News: On Father’s Day, eight fathers—including the late MLA Jagan Prasad Garg—will receive the ‘Best Father Award 2026’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फादर्स डे पर विधायक रहे स्व. जगन प्रसाद गर्ग सहित...

error: Content is protected !!