आगरालीक्स ..आगरा में धनतेरस पर बाजारों में भीड उमडी, लक्ष्मी गणेश के साथ ही ज्वैलरी, कपडों की बपर सेल हुई।
आगरा में धनतेरस दो दिन मनाई जा रही है, गुरुवार को धनतेरस पर रात तक बाजारों में भीड रही, इससे पुराने शहर के साथ ही एमजी रोड, भगवान टाकीज सिकंदरा रोड पर जाम लगा रहा। कई घंटे लोग जाम में फंसे रहे।
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 12 नवंबर 2020 को रात 9:30 बजे से
त्रयोदशी तिथि समाप्त: 13 नवंबर 2020 को शाम 5:59 बजे तक
धनतेरस पूजा मुहूर्त: प्रात: सात से नौ बजे तक श्रेष्ठ मुहूर्त
नौ से 10.30 बजे तक मध्यम मुहूर्त
14 नवंबर को दीपोत्सव
इस वर्ष 13 नवंबर को दोपहर दो बजकर 18 मिनट तक चतुर्दशी के बाद अमावस्या प्रारंभ होगी, जो 14 नवंबर सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगी, इसलिए 14 नवंबर की शाम को ही महालक्ष्मी पूजन कर दीपावाली मनाए जाएगी। 14 नवंबर को दीपोत्सव स्वाति नक्षत्र, सौभाग्य योग, तुला राशि का चंद्रमा, तुला राशि का सूर्य, मीन के मंगल और धनु राशि के गुरु, मकर राशि के शनि में होगा।
दीपावली लक्ष्मी पूजन का समय
दिन के समय डेढ़ से तीन बजे लाभयोग, व्यापार केंद्रों में पूजा का समय दिन में तीन से साढ़े चार बजे अमृतयोग, गोधूलि शाम छह से साढ़े सात तक लाभयोग (सर्वश्रेष्ठ), वहीं रात्रि नौ से साढ़े 10 बजे तक शुभयोग, रात्रि साढ़े 10 से रात 12 बजे तक अमृतयोग होगा, जिसमें मंगल ग्रह मीनराशि में वक्री से मार्गी होंगे, अतः यह समय भी विशेष मंगलकारी रहेगा। सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त पूजा का गोधूलि में शाम पांच बजकर 40 मिनट से रात्रि आठ बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
15 को होगी गोवर्धन पूजा
15 नवंबर को सुबह 10 बजकर 37 मिनट के बाद गोवर्धन पूजा (अन्नकूट महोत्सव) का आयोजन होंगा। 16 नवंबर को प्रतिपदा सुबह सात बजकर छह मिनट तक होगी, इसके बाद द्वितीया (भाई दौज) प्रारंभ होगी। इस तरह तिथि गणना के अनुसार पंचोत्सव इस बार पांच नहीं,बल्कि चार दिवसीय होगा।