आगरालीक्स…आगरा में डायबिटीज के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं. इसके तीन कारण डॉक्टरों ने बताए. कैम्प में 500 लोगों की ब्लड शुगर व 145 की एचबीए—1सी जांच की गई…
कम्पनी गार्डन में लगा डायबिटीज जांच एवं ज्ञान शिविर
सदर स्थित कम्पनी गार्डन में आगरा डायबिटिक फोरम द्वारा (आईएमए, आईएसीएम, सीडीआरएस, दिशा संस्था के सहयोग से) विश्व मधुमेह दिवस पर डायबिटीज जांच एवं ज्ञान शिविर का आयोजन किया गया। जहां शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचे लोगों को संतुलित खान-पान व स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी दी। शिविर में लगभग 500 लोगों की ब्लड शुगर व 145 लोगों की एचबीए-1सी (तीन माह की औसत जांच) की गई। साथ ही मरीजों ने शुगर फ्री चाय व बिस्कुट का स्वाद भी लिया।
गलत जीवनशैली, खान-पान और मोटापा बढ़ा रहा डायबिटीज के मरीज
प्रश्नोत्तरी सेशन में मरीजों ने डॉक्टरों से सवाल भी पूछे। आगरा डायबिटिक फोरम के सचिव डॉ. सुनील बंसल सहित अन्य डॉक्टरों ने बताया कि खाने से पौष्टिकता गायब हो गई है। जीवन शैली बदल रही है। उठने और जागने के समय में बदलाव तनाव को बढ़ा रहा है। हम हर काम रिमोर्ट से करना चाहते हैं। गलत जीवनशैली, खान-पान और मोटापा तीन मुख्य बातें हैं जो डायबिटीज के रोगियों की संख्या में इजाफा कर रहीं हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीएफ के कोषाध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. वीरेन्द्र खंडेलवाल, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. अशोक शिरोमणी, डॉ. केके विश्वानी, डॉ. प्रभात अग्रवाल, डॉ. आशीष गौतम, डॉ. राशिका बंसल आदि उपस्थित थीं।
नीले गुब्बारे उड़ाकरा किया कैम्प का शुभारम्भ
आगरा। कम्पनी गार्डन में आयोजित डायबिटीज कैम्प का शुभारम्भ नीले व सफेद रंग के गुब्बारे उड़ाकर किया। नीले रंग के गुब्बारे इस बात का प्रतीक हैं कि पृथ्वी पर डॉक्टर सभी के साथ मिलकर डायबिटीज के खात्मे के लिए प्रयासरत हैं।