आगरालीक्स….मेयर को हुए तीन साल..क्या नवीन हुआ आगरा. मेयर तो यही कह रहे हैं, आप भी दीजिए अपनी राय.

नगर निगम में हुआ समारोह
आगरा महापौर व नगर निगम बोर्ड की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नगर निगम परिसर में “तीन साल बेमिसाल” समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मौजूद समाजसेवी संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व आम जनमानस ने जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर राज्यमंत्री डॉ जी एस धर्मेश, विधायक राम प्रताप सिंह चौहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, पूर्व मंत्री रामबाबू हरित, पूर्व ब्रज प्रांत महामंत्री अनिल चौधरी, पूर्व बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता, सीएफओ पवन कुमार, उपसभापति राधिका अग्रवाल जैन, पार्षद दल के उप नेता मोहन सिंह लोधी, मुख्य सचेतक प्रकाश केसवानी उर्फ शेरा भाई, नगर निगम के सभी पार्षद आदि मौजूद रहे.
मेयर ने ये गिनाई उपलब्धियां
समारोह में मेयर नवीन जैन ने अपनी तीन साल की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर शहर में कामचल रहा है. उन्होंने कहा कि तीन सालों में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन पर जोर दिया गया. स्वच्छता सर्वेक्षण में हम लोग काफी अच्छे रैंक पर आए हैं. उन्होंने इसके लिए ताजनगरी वासियों को भी धन्यवाद दिया. मेयर ने कहा कि आगरा में अब मेट्रो का काम भी शुरू हो गया. शहर को साफ और स्वच्छ बनाया जा रहा है.
तिरंगा लाइटस सबसे ज्यादा चर्चित
मेयर नवीन जैन द्वारा एमजी रोड सहित शहर के मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइटस को तिरंगे के रंग में चमकाया गया था. शहर में सबसे ज्यादा इसी की चर्चा हुई थी. लोगों ने इसे शानदार कदम भी बताया था.

बसपाइयों ने किया विरोध
मेयर नवीन जैन के तीन साल पूरे होने पर बसपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पहुंचकर इसका विरोध जताया. उन्होंने काली पटटी बांधकर विरोध किया. उनका कहना था कि शहर की सडकें खराब पडी हुई हैं. घरों से अभी भी कूडा नहीं उठ रहा है तो ये तीन साल बेमिसाल कैसे हुए.