आगरालीक्स…किसान आंदोलन को लेकर पुलिस ने की ऐसी चेकिंग, यमुना एक्सप्रेस वे पर लगा भीषण जाम. घंटों लोग हुए परेशान. देखिए फोटोज.

नये कृषि कानूनों के विरोध में किसान आज आंदोलन उग्र हो गया। किसानों ने कई टोल प्लाजा को फ्री करा दिया, जबकि खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर पुलिस और किसानों की तकरार हो गई। पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में लिया है। टोल प्लाजा और हाईवे पर पुलिस और पैरा मिलट्री फोर्स को तैनात किया गया है। किसान नेताओँ को नजरबंद भी किया गया है।

टोल प्लाजा पर रात से तैनात है पुलिस
शहर के हर एंट्री स्पॉट पर पुलिस का कड़ा पहना बिठा दिया है. यमुना एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा पर खुद एसएसपी शुक्रवार से निगरानी रखे हुए हैं. दिल्ली जाने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है. उनकी निगरानी में ध्यान रखा जा रहा है कि कहीं कोई किसान दिल्ली तो नहंी जा रहा है. आगरा मथुरा हाइवे पर भी यही हाल है. यहां पर भी पुलिस का काफी पहरा है.

