आगरालीक्स…आगरा के क्रिकेटर ध्रुव जुरैल को पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने टेस्ट कैप सौंपी। पिता ने बांके बिहारी मंदिर में जाकर की पूजा-अर्चना।
पिता सुबह ही बेटे के लिए प्रार्थना करने बांकेबिहारी के दरबार में पहुंचे
आगरा के क्रिकेटर ध्रुव जुरैल को आज भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए जाने पर उनके पिता नेम सिंह जुरैल आज सुबह ही वृंदावन में बांकबिहारी के दर्शन करने के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बांकेबिहारी के दर्शन करने के बाद भारतीय टीम की लिस्ट में ध्रुव का नाम देखकर भावुक हो गए।
ध्रुव भारत के 312 टेस्ट खिलाड़ी बने

ध्रुव को 312 टेस्ट खिलाड़ी के रूप में भारत के पूर्व विकेटकीपर और फिनिशर रहे दिनेश कार्तिक ने टेस्ट कैप सौंपी और उनसे देश के लिए अच्छा और निरंतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।