आगरालीक्स… आगरा के एक डॉक्टर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का ड्राइवर बताते हुए गाली गलौज करने और धमकी देने पर मुकदमा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगरा के जिला अस्पताल में डॉ आरके अरोरा अस्थि रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने थाना रकाबगंज में दी तहरीर में कहा है कि शनिवार सुबह उनके मोबाइल पर फोन आया, पफोन करने वाले ने खुद को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का ड्राइवर बताते हुए सुशील उपाध्याय नाम के मरीज के इलाज के बारे में कहा, इस पर उन्हें बताया गया कि मरीज ठीक है लेकिन वह घर जाना नहीं चाह रहा है। शाम को दोबारा उसी नंबर से फोन आया, फोन करने वाले ने गाली गलौज करने के साथ ही धमकी दी, कहा कि जानता नहीं है मेरे पास लडकों की पफौज है। इस मामले में डॉ आरके अरोरा की तहरीर पर थाना रकाबगंज में एनीआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।