आगरालीक्स…(29 October 2021 Agra News) आगरा में दिवाली की बंपर शापिंग कल से. आने वाले 5 दिन बाजारों में उमड़ेगी भीड़. आकर्षक रोशनी से जगमगा उठे हैं मार्केट्स और शोरूम
आने वाले शनिवार और रविवार काफी अहम
आगरा में दिवाली की बंपर शापिंग कल से शुरू होने वाली है. दिवाली से पहले पड़ने वाले ये पांच दिन आगरा के व्यापारियेां के लिए काफी अहम साबित होने वाले हैं. खरीददारी के लिए मार्केट्स में कल से भीड़ उमड़ेगी. व्यापारियों को इस बार बेहतर कारोबार करने की उम्मीद है. दिवाली के त्योहार को लेकर व्यापारियों की ओर से भी विशेष तैयारी की गई है.
कल से छुट्टी वाले दिन
हालांकि वैसे तो दिवाली की खरीदारी करवाचौथ वाले दिन से ही शुरू हो गई है लेकिन कल यानी शनिवार से इसकी बंपर शुरुआत हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि कल शनिवार और उसके अगले दिन रविवार हैं. इन दो दिनों में सरकारी और गैर सरकारी छुट्टियां होती हैं. ऐसे में बाजारों में शॉपिंग कल से जबर्दस्त होने वाली है. वहीं सोमवार छोड़कर मंगलवार को धनतेरस है, जिस पर सुनिश्चित मार्केट्स में खरीददारी की बहार आती है.
ग्राहकों के लिए आफर्स
बाजारों में खरीदारी को लेकर काफी दिन से लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है. दिवाली की तैयारियों को लेकर जोरों पर खरीदारी हो रही है. इसके लिए दुकानदार आफर भी दे रहे हैं. इधर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस समय आफर्स भी दिए जा रहे हैं. इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रानिक्स सामान पर भी खूब आफर आ रहे हैं. ज्वैलर्स के यहां भी अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है. कपड़ों की खरीदारी के लिए भी बड़ी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं.