नईदिल्लीलीक्स…मध्य प्रदेश का कान्हा राष्ट्रीय उद्यान टाइगर रिजर्व इन दिनों पर्यटकों के रोमांच का केंद्र बना। बाखिन अपने पांच शावकों के साथ कर रही है अठखेलियां।
बाघिन का नाम है डीजे टी-27

कान्हा टाइगर रिजर्व में इन दिनों आने वाले पर्यटकों के बीच डीजे टी-27 नाम की बाघिन घूमती दिखाई दे रही है। वह अपने पांच नन्हे शावकों के साथ लगातार दिखाई दे रही है।
कान्हा के निदेशक एसके सिंह ने बताया कि बाघिन डीजे टी 27 अपने बच्चों के साथ देखी जा रही है।
पर्यटक बना रहे हैं वीडियो
आए दिन पर्यटकों द्वारा पार्क के कान्हा, किसली, मुक्की एवं सरही जोन से बाघ-बाघिन और शावकों की तस्वीरें व वीडियो सामने आ रहे हैं। शावकों की ये तश्वीरें कान्हा में बाघों के बढ़ते कुनबे की ओर इशारा करती हैं।
द जंगल बुक से दुनियाभर में पहचान
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान रूटयारर्ड की पुस्तक द जंगल बुक से दुनियाभर में जाना जाता है। यहां
2018 में हुई गणना के अनुसार कान्हा में 118 बाघ थे। इनमें 39 नर, 42 मादा व 35 बच्चे थे।
100 युवा बाघ जंगल की हैं शान
पार्क प्रबंधन की आंतरिक गणना (अनुमानित) के अनुसार वर्तमान में लगभग 100 व्यस्क बाघ और 25-30 शावक हैं। जल्द ही डीजे , नीलम, नैना सहित 5-6 बाघिन के शावक वयस्क होकर अपनी दहाड़ से कान्हा नेशनल पार्क के जंगल को गुंजायमान करेंगे।