आगरालीक्स.. आगरा के डीएम पीएन सिंह ने 15 दिन में कोरोना को मात दे दी, अपने अनुभव साझा किए, क्या इलाज लिया, कैसी रखी दिनचर्या।
आगरा के डीएम की 20 नवंबर को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इसके बाद उन्होंने होम आइसोलेशन पर कोरोना का घर पर इलाज किया। 5 दिसंबर को उनकी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आ गई, उन्होंने डयूटी ज्वाइन कर ली है। डीएम प्रभु एन सिंह का मीडिया से कहना है कि भाप का बहुत अच्छा रिजल्ट है, उन्होंने हर रोज नियमित भाप ली, दिन में तीन से चार बार भाप ले सकते हैं।
प्रोटीन रिच खाना, खुद को एक्टिव रखने से मिली जीत
भाप के साथ ही पौष्टिक आहार लिया, इसमें प्रोटीन शामिल की, इसके लिए दाल से लेकर अंडा, ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। पौष्टिक आहार के साथ ही गर्म पानी का सेवन किया और खुद को एक्टिव रखा। किताबें पढी। इससे कोई परेशानी नहीं हुई और ठीक हो गए।